बिलासपुर। जिला में एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि नाबालिग अपने घर से सहेली के घर किताब लेने के लिए निकली थी। जबकि शाम होने तक भी वह घर वापिस ने आई। जिसके बाद परिजनों ने अपनी जान-पहचान व रिशतेदारी में भी पता किया, लेकिन नाबालिग का कोई पता नहीं चला। माता-पिता ने बताया कि बेटी का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि कोई उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

You missed