नवंबर का महीना आधा निकल चुका है। ऐसे में ठंड की रफ्तार भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सर्दियों के मौसम में जितना ध्यान हेल्थ का रखना जरूरी होता है। उतनी ही ध्यान स्किन का रखना भी जरूरी हो जाता है। इस मौसम में लोग अपनी ड्राई स्किन के कारण खूब परेशान रहते हैं। ड्राई स्किन से खिंचाव, खुजली जैसी परेशानियां होती रहती हैं। अगर आप भी ड्राई स्किन से परेशान हो रही हैं तो आपको स्किन का थोड़ा ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ने लगती हैं, वैसे ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। अगर आप भी ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं तो इन बातों का ध्यान रखें।

1) मॉइश्चराइजर

जैसे खाना खाने, सोने और जगने का एक समय होता है। ठीक उसी तरह मॉइश्चराइजर लगाने का भी एक समय होता है। वैसे तो सर्दियों के मौसम में आप भी बार बार मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे कब लगाना चाहिए ये जानना जरूरी है। मॉइश्चराइजर लगाने का सही टाइम है नहाने के तुरंत बाद। इसके लिए आप किसी भी हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2) क्लींजर और साबुन

ये बात तो हर कोई जानता है कि हार्श क्लींजर और साबुन चेहरे से नेचुरल ऑयल को खत्म कर देते हैं। ड्राई स्किन के लिए जेंटल बॉडी और फैस वॉश का इस्तेमाल करें। क्योंकि चेहरे की स्किन दूसरे बॉडी स्किन के मुताबिक ज्यादा सेंसेटिव और सॉफ्ट होती है, ऐसे में माइल्ड क्लींजर या साबुन का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।

3) स्क्रब

इस मौसम में एक्सफोलिएट या फिर स्क्रब करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप किसी ऐसे स्क्रब का इस्तेमाल करें जो स्किन पर ज्यादा हार्श न हो। यह डेड स्किन से निजात दिलाने में मदद करता है। स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो इसे हफ्ते में एक ही बार करें।

4) नहाना

सर्दियों के मौसम में हर कोई गर्म पानी से नहाता है। ये बेहद रिलेक्सिंग भी होता है। हालांकि ज्यादा गर्म पानी से नहाने से स्किन में खुजली की समस्या होने लगती है। वही गर्म पानी से चेहरा धोने से चेहरे की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है।

You missed