भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन ही नहीं करता। हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही ले। वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार ऐसा होता है कि उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये, एससी/एसटी/ओबीसी/बीपीएल/ईडब्ल्यूएस (बीपीएल) को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, राज्य की महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर भर्ती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 100 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

Sarkari Naukri 2022: इस तारीख तक होंगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।

Sarkari Result Naukri Live: यूपीएससी, हिमाचल पीएससी समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग/HPPSC ने आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती जारी की है और योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  hppsc.hp.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।

You missed