. मंडी के सरकाघाट के रोपड़ी गांव में कबाड़ का काम करने वाले जगदीश चंद का शव मंडी और बल्ह थाना की सीमा पर जगदोहल नाले में क्षप्त विक्षिप्त हालत में बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हत्या की गई है.जानकारी के अनुसार, जगदीश चंद की पत्नी कृष्णी देवी (33) ने पुलिस में शिक़ायत दर्ज कराई थी कि उसका पति जगदीश चंद स्थानीय निवासियों बालम राम और प्रकाश चंद के साथ कबाड़ इक्कठा करने का काम करता था. वह अपने घर से गत 14 अक्टूबर से लापता हुआ था. पत्नी के अनुसार जब उसने बालम राम से अपने पति की जानकारी प्राप्त की तो उसने बताया कि वह पालमपुर की तरफ मजदूरी करने गया था और जब उसने उसके मोबाइल फोन पर बात की तो वह बन्द अवस्था में मिला.पत्नी के बार बार पूछने पर बालम राम कई बहाने बनाता रहा. जब बालम राम से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मृतक की पत्नी ने पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जगदीश चंद के अपहरण का आरोपी बालम राम को बताया.पुलिस ने मामला दर्ज होते ही जांच शुरू कर दी और बालम राम से कड़ी पूछताछ की गई जिसमें आरोपी बालम राम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस आरोपी बालम राम को घटनास्थल पर लेकर गई जहां मंडी और बल्ह थाना की सीमा पर जगदोहल नामक स्थान पर जगदीश चंद का शव गली सड़ी हालत में मिला.डीएसपी कुलदीप धीमान ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री को दी और वे भी फोरेंसिक जांच टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने हत्या के आरोपीत बालम राम को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी ने अपने सहयोगी को क्यों और कैसे मारा इसकी गहनता से छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि मृतक जगदीश चंद के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद सरकाघाट क्षेत्र सहित पूरे जिला में सनसनी मच गई है.

You missed