बिलासपुर/सीमा राव : राज्य में विधान सभा के चुनावों का बिगुल बज चुका है और आदर्श आचार संहिता भी लग चुकी है ,ऐसे में अब बदलते इस राजनीतिक परिवेश में प्रत्याशी जनता के समक्ष भविष्य में मिलने वाली सुविधाएं व शर्तों के साथ शपथ पत्र जारी करने की घोषणा करें । यह बात संस्था के अध्यक्ष बलराम शर्मा ने मीडिया में जारी एक वक्तव्य में कही । जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र बरमाणा के निवासी मदद संस्था के अध्यक्ष बल राम शर्मा ने राजनीतिक दल व आजाद उम्मीदवार के सभी प्रत्याशियों से नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व जनता के समक्ष भविष्य में मिलने वाली सुविधाएं व शर्तों के साथ शपथ पत्र जारी करने का आवाहन किया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी इन शर्तों के साथ चुनावी मैदान में उतरता है ,तो हम सभी उनकी स्पोर्ट में खड़े रहेंगे। अन्यथा बलराम शर्मा इस एफिडेविट के साथ अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे । बताते चले कि सदर विधान सभा क्षेत्र में मदद संस्था के अध्यक्ष के अलावा बलराम शर्मा समाजसेवी के रूप में भी प्रसिद्ध है। इसके साथ भाजपा के कर्मठ सिपाही होने के साथ सदर विधान सभा से टिकट की दौड़ में है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की टिकट आबंटन कोर कमेटी उन्हें टिकट देती है ,तो भविष्य में मिलने वाली सुविधाएं व शर्तों के साथ शपथ पत्र देंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी शपथ पत्र में अपने पूरे कार्यकाल में जनता के कार्यों के प्रति पूर्णतया समर्पित रहने की घोषणा करें। जनता को मात्र वोट नहीं समझूंगा बल्कि उन्हें अपना भाग्य विधाता व सबसे महत्वपूर्ण समझूंगाशपथ पत्र जारी करें । जनता द्वारा सुझाए गए कार्यों को हमेशा प्राथमिकता दूंगा । यदि मैं जनता के वाजिब कार्यों को निर्धारित समय पर करने में असमर्थ रहता हूं तो जनता मेरे द्वारा दिए गए एफिडेविट का प्रयोग करके मुझे मेरे पद से तत्काल प्रभाव से हटा सकती है । यदि ऐसा होता है तो मैं भविष्य में कभी भी कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकता हूं । यदि विशेष राजनीतिक दल मुझे अपने प्रत्याशी के रूप में घोषित करता है तो मैं उस राजनीतिक दल के प्रति हमेशा वफादार रहूंगा व कभी भी उस राजनीतिक दल की कार्य प्रणाली के विरुद्ध कार्य नहीं करुंगा । यदि मेरे द्वारा किया गया ऐसा कोई भी कार्य उस राजनीतिक दल के संज्ञान में आता है या मैं अपने राजनीतिक दल को छोड़ कर किसी दूसरे राजनीतिक दल में जाता हूं तो मुझे तत्काल प्रभाव से मेरे पद से बर्खास्त माना जाए व भविष्य में मेरे चुनाव लड़ने पर हमेशा के लिए प्रतिबंध लग जाए। इसके साथ ही मुझे मिलने वाली हर प्रकार की सुविधा व लाभ हमेशा के लिए प्रतिबंधित हो जाएं । सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार यह शपथ पत्र जनता को सुपुर्द करें। अन्यथा हम इस एफिडेविट के साथ अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे । सही मायने में ये जनता राज की शुरुआत होगी । यह एफिडेविट इसलिए अति आवश्यक है क्योंकि जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की मनमानी पर अंकुश लगाने व उन्हें जनता के कार्यों के प्रति सजग रहने व जनता के प्रति उनके उत्तरदायित्व को सही रूप से निभाने में सहायक होगा । राजनीतिक दलों को यह एफिडेविट अपने उम्मीदवारों से इसलिए लेना चाहिए क्योंकि एक नेता को जिताने में केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी पूरी ताक़त झोंक देता है और एक दिन वही नेता उसी राजनीतिक दल को छोड़ कर किसी अन्य राजनीतिक दल में चला जाता है । इससे न केवल राजनीतिक दल को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है बल्कि सबसे बड़ी मुश्किल तो पार्टी के कार्यकर्ताओं के सामने आती है । उन्हें हमेशा ही इस अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है कि वो अब किसके साथ चलें। अब इन सभी पहलुओं पर गौर करके यह एफिडेविट प्रत्येक प्रत्याशी से अनिवार्य हो गया है ।

By Ashwani

You missed