रोनहाट। क्षेत्र के ग्रामीणों की सब्जी लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी के 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़कने से उसमें सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है. मामला हिमाचल के सिरमौर जिले के रोनहाट इलाके का कहै. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात 12 बजे के बाद ग्रामीणों की सब्जी (बीन्स) लेकर एक पिकअप गाड़ी रोनहाट से शिमला के ठियोग की तरफ जा रही थी. रोनहाट से करीब 4 किलोमीटर दूर धाऊ की धार में चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और पिकअप 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई.
