शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर रविवार को सतलुज नदी में समा गई थी। जलमग्न होने के बाद बोलेरो कैम्पर का कुछ पता नहीं लग पाया। बोलेरो कैम्पर में दो व्यक्ति सवार थे और हादसे के बाद दोनों लापता थे। सोमवार सुबह इन दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।। इनकी पहचान रामलाल और अंबा लाल के रूप में हुई है और ये दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। रामलाल पेशे से ठेकेदार हैं, जबकि अम्बा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता था। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार देर रात तक सर्च अभियान चलाया। सोमवार सुबह 9 बजे दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। टीम को दोनों शव बरामद हुए। हादसा बीते रोज दोपहर दो बजे के करीब चाबा नामक स्थान पर हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसंतपुर में सड़क की मेटलिंग का कार्य चल रहा है औऱ इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल संभाल रहा था। राम लाल साइट पर विजिट करने के बाद बोलेरो कैम्पर एचआर 48-2608 में जा रहा था। गाड़ी में अम्बा लाल भी सवार था। गाड़ी को राम लाल चला रहा था। चाबा के पास एक मोड़ पर उसने नियंत्रण खोया और बोलेरो कैम्पर सड़क से लुढ़ककर सतलुज में समा गई।

You missed