आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। आप के नेताओं पर झूठे और मनघढ़ंत आरोप लगा रही है। जब जब भाजपा पर संकट आता हुआ दिखाई देता है तब केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर इस तरह के हथकंडे अपनाती है। उन्होंने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अब कोर्ट में ईडी के जवाब से भाजपा को करारा जवाब मिला है। खास तौर पर उन भाजपा नेताओं को जो सत्येंद्र जैन पर अनाप शनाप आरोप लगा रहे थे। भाजपा नेताओं को सबके सामने अपने अनाप शनाप बयानबाजी के लिए माफी मांगनी चाहिए।
हिमाचल में आम आदमी पार्टी की दस्तक और प्रदेश में बढ़ते कुनबे से बौखलाई भाजपा सरकार ने यह साजिश की है। क्योंकि हिमाचल में आप चुनाव प्रभारी सत्येन्द्र जैन ने हिमाचल सरकार की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था की बदहाली सबके सामने लाकर रख दी है। इससे परेशान होकर भाजपा सरकार ने उनको फर्जी मुकदमें में कार्रवाई की।
भाजपा सरकार अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं होने वाली है और जल्द ही सत्येंद्र जैन बेदाग होकर बाहर निकलेंगे। भाजपा अपने विरोधियों को साजिश के तहत जेल में डाल रही है। अब भाजपा तीन साल पुरानी शिकायत पर मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
