सोलन, 06, फरवरी, 2020: हिमाचल प्रदेश स्थित शूलिनी यूनिवर्सिटी ने एडब्ल्यूएस एकेडमी, एक नए अमेजन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) प्रोग्राम में भाग लेने की घोषणा की है जो उच्च शिक्षा संस्थानों को रेडी-टू-टीच क्लाउड कंप्यूटिंग करीकुलम प्रदान करता है। अगले सेमेस्टर की शुरुआत करते हुए, स्टूडेंट्स उन पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं जो उन्हें तेजी से बढ़ते क्लाउड कंप्यूटिंग स्पेस में करियर के लिए तैयार करेंगे और उन्हें इंडस्ट्री से मान्यता प्राप्त एडब्ल्यूएस सर्टीफिकेशंस को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। यह पाठ्यक्रम शुरू में इंजीनियरिंग और प्रबंधन विभागों से स्टूडेंट्स को मुफ्त उपलब्ध होगा। बाद में, अन्य विभागों के स्टूडेंट्स को भी इन पाठ्यक्रमों की पेशकश की जाएगी। पाठ्यक्रम पूर्ण सेमेस्टर के लिए चलेंगे। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, जो स्टूडेंट्स एडब्ल्यूएस सर्टीफिकेशन का टेस्ट देते हैं और पास करते हैं, वे एडब्ल्यूएस सर्टीफाइड प्रमाणित हो जाएंगे।
वाइस चांसलर प्रो.पीके खोसला ने कहा कि ‘‘हमें अपने स्टूडेंट्स को एडब्ल्यूएस एकेडमी पाठ्यक्रम उपलब्ध कराने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि ‘‘क्लाउड कंप्यूटिंग दुनिया भर के संगठनों के लिए तेजी से काफी सामान्य होता जा रहा है और इस प्रोग्राम के माध्यम से अपने तकनीकी कौशल को विकसित करते हें, वे वर्तमान और भविष्य में अपने बेहतर करियर को आसानी से प्राप्त कर पाएंगे।’’
एडब्ल्यूएस एकेडमी पाठ्यक्रम को एडब्ल्यूएस सब्जेक्ट मैटर विशेषज्ञों द्वारा डेवलप और रखरखाव किया जाता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि यह वर्तमान सेवाओं और अप-टू-डेट सर्वोत्तम प्रथाओं को दर्शाता है। एडब्ल्यूएस एकेडमी से मान्यता प्राप्त शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता है जो एडब्ल्यूएस प्रौद्योगिकी में छात्रों को कुशल बनने में मदद करने के लिए एडब्ल्यूएस द्वारा प्रशिक्षित होते हैं।
इस मौके पर स्कॉट मैकिनले, एडब्ल्यूएस एकेडमी ग्लोबल टीम लीड, अमेजन वेब सर्विसेज, इंक ने कहा कि ‘‘हमने उच्च शिक्षा संस्थानों और इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ सहयोग करके क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए एडब्ल्यूएस एकेडमी का निर्माण किया है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘हमारा लक्ष्य एडब्ल्यूएस-प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की एक पाइपलाइन का निर्माण करना है जो कि इनोवेशन को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं क्योंकि क्लाउड कंप्यूटिंग अब काफी तेजी से एक सामान्य बात होती जा रही है।’’
एडब्ल्यूएस एकेडमी पाठ्यक्रम स्टूडेंट्स को इन-डिमांड क्लाउड कंप्यूटिंग कौशल विकसित करने में मदद करता है और क्लाउड कंप्यूटिंग आईटी प्रोफेशनल के रूप में नौकरी को आगे बढ़ाने या इंडस्ट्री से मान्यता प्राप्त एडब्ल्यूएस सर्टीफिकेशन प्राप्त करने के लिए अनुभव प्राप्त करता है।
