संगड़ाह। मजदूरी करने गए जिला सिरमौर के शिलाई व चकरोता, जौनसार, बाबर व उत्तराखंड के यह मजदूर शनिवार दिन में शिमला से रात दिन पैदल चल रहे हैं। ये लोग 125 किमी पैदल चलकर नौहराधार पहुंचे। नौहराधार से अभी इनका करीब 160 किमी का सफर बाकी है। जब यहां प्रशासन ने इन्हें रोक कर इनके ठहरने व खाने की उचित व्यवस्था करनी चाही तो इन्होंने साफ मना कर दिया। प्रशासन की टीम ने इनका चेकअप कर इनके खाने-पीने की व्यवस्था की और हरिपुरधार तक गाड़ी का इंतजाम किया।इसके अलावा इन्हें जरूरी दवाइयां, सेनिटाइजर उपलब्ध करवाए गए।
मजदूरों के अनुसार उनके पास शिमला में खाद्य सामग्री समाप्त हो चुकी थी। समाजसेवी जोगिंदर चौहान ने बताया कि शिमला से मजदूर लगातार पैदल चलकर नोहराधार आए। दिन में 1 बजे तक 36 मजदूर नौहराधार पहुँच चुके है, जिसमे से चार को हल्का बुखार होने के कारण मेडिकल चेकअप के लिए चूडेश्वर समिति द्वारा बनाए गए चार अलग-अलग कमरों मे रखा गया है। डॉक्टर के अनुसार इनकी स्वास्थ्य जांच की जा रही है।
