शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बतौर सीनियर रेजिडेंट अपनी सेवाएं दे रहे ऑर्थो डॉक्टर आदित्य अहलावत ने आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय मृतक डॉक्टर आदित्य अहलावत हरियाणा के रहने वाले और डेढ़ वर्ष से आईजीएमसी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार जब बीते शुक्रवार से आदित्य ड्यूटी पर नहीं आए तो आज सुबह अस्पताल के समीप ही स्थित उनके कमरे में जाकर देखा तो बिस्तर पर उनका शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा लेकिन ऐसा लग रहा है कि कुछ खाकर डॉक्टर ने आत्महत्या की हो। वैसे भी आईजीएमसी में डॉक्टरों पर काम का काफ़ी दबाब है। इसलिए डिप्रेशन से आत्महत्या की बात से भी इंकार नहीं किया जा रहा है।

You missed