शिमला। राजधानी में आज भारतीय मजदूर संघ ने अपनी विभिन्न मांगांं को लेकर शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता सचिवालय गेट के पास एकत्र हो गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।संघ के कुछ कार्यकर्ताओं ने जब गेट खेलने की कोशिश की तो वहां उपस्थित पुलिकर्मियों और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान दो कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया है। वहीं, संघ कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया।

धक्का मुक्की में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री यशपाल हेटा और एक आशा कार्यकर्ता घायल हुई है। सचिवालय में चल रहे संघ के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य सड़क के गेट को बंद कर दिया गया। इसके चलते संजौली के लिए यातायात बाधित हो गया। इससे पहले संघ कार्यकर्ताओं ने से लिफ्ट से बाया हिमलैंड और टॉलैंड से छोटा शिमला तक विशाल रैली निकाली। टॉलैंड में कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम भी किया। इससे सर्कुलर रोड पर जाम लग गया। प्रदर्शन में आशा कार्यकर्ता, पर्यटन विकास निगम कर्मचारियों समेत अन्य कर्मी मौजूद हैं।

You missed