शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी के लोगों को शिमला मिर्च व टमाटर के फिर बढ़े दामों ने चिंता में डाल दिया है। शिमला मिर्च के दाम 80 रुपए तो टमाटर के दाम फिर से 50 रुपए हो गए है।फूलगोभी के दाम भी एक बार फिर 50 पहुंच गए है, जबकि पत्तागोभी 40 रुपए बिक रही है। हालांकि लोगों को आलू, प्याज व मटर के दामों में आई कमी से राहत मिल रही है।
आलू 15 रुपए, प्याज 30 रुपए और मटर 40 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से मिल रहे है। इन दिनों सब्जी मंडी में साग, पालक व मूली की खूब आमद है। ये सभी उत्पाद स्थानीय किसानों द्वारा उगाए गए सब्जी मंडी में पहुंच रहे हंै।
