प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा 20 मई के बाद आगामी तैयारी शुरू करेगी। इसके लिए पार्टी ने खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। 19 और 20 को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजस्थान के जयपुर में होनी है। इस बैठक में पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन महामंत्री पवन राणा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह प्रभारी संजय टंडन हिस्सा लेंगे। बैठक में भाजपा का आगामी कार्यक्रमों का देश भर का खाका क्या रहेगा, इस पर चर्चा होगी। इसका पूरा प्रारूप तैयार किया जा सकता है। हिमाचल के लिए इसलिए भी ये बैठक खास हैं क्योंकि गुजरात के साथ हिमाचल में भी इसी साल चुनाव होने हैं। इसलिए पार्टी छोटा और पहाड़ी राजा होने के बावजूद हिमाचल के लिए भी रोडमैप तैयार कर सकती है।
इसमें किन-किन नेताओं को कब कब कहां जाना है। किस रणनीति के तहत चुनावी समर में पार्टी उतरेगी इस बार पूरा प्लान इसी विषय पर चर्चा हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को शिमला में रैली करेंगे। इस दौरान किन-किन जिलों क्या-क्या जिम्मेवारी रहेगी। किन किन जिलों से लोगों को लाया जाना है। इनको लाने और रहने और खाने तक की क्या-क्या व्यवस्था होगी। इसका खाका 21 के बाद भाजपा की होने वाली बैठक में तय किया जाएगा।
इसी बैठक में सभी नेताओं को जिम्मेवारी भी दी जानी है कि किस नेता का क्या-क्या काम करना है। इसको लेकर सभी को जिम्मेवारी दी जाएगी। रैली की प्रबंधन टीम से लेकर रैली के स्थल को सजाने से लेकर रैली स्थल तक प्रधानमंत्री को लाने के रास्ते के बीच में किन किन नेताओं को काम दिया जाना है। ये सभी बातें पार्टी की बैठक में तय होंगी। वहीं सरकार के स्तर पर प्रधानमंत्री के स्वागत से लेकर अन्य तैयारियां अपने स्तर पर सरकार करेगी।
