शिमला। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 65 साल का बुजुर्ग है। पीड़िता के परिजनों ने महिला पुलिस थाना न्यू शिमला में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
जानकारी अनुसार पीड़िता जब घर में अकेली थी, तो आरोपी बहला-फुसला कर नाबालिग को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना को लेकर आईपीसी की धारा-376, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
