राजधानी शिमला में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का शिमला पुलिस ने प्रदफाश किया है।बता दें कि शिमला के उपनगर संजौली में किराए के एक कमरे में नकली नोट बनाने का कारोबार चल रहा था। नकली नोट बनाने वाले युवाओं ने एक तरफ के नोट प्रिंट कर दिए थे। हैरत इस बात की शिमला पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और हरियाणा क्राइम ब्रांच की पुलीस ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से नकली नोट छापने की मशीन और अन्य उपकरण बरामद कर उन्हे अपने साथ ले गई।सूत्रों का कहना है की नकली नोट बनाने का ये कारोबार मोनाल पब्लिक सकूल के पास एक भवन में किराए के कमरे में चल रहा था। यहां पर दिल्ली और हरियाणा के युवकों ने किराए पर कमरा लिया हुआ था और वो कमरे में नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। हरियाणा पुलिस दो युवकों को तो गिरफ्तार कर ले गई,लेकिन इनके साथ कुछ सथानिए युवक के भी शामिल होने का अंदेशा है। हरियाणा पुलिस को सिर्फ मौके पर दो ही युवक मिले है। हरियाणा पुलीस की माने तो नकली नोट छापने वाले इन युवकों के तार नकली नोट छापने वाले गिरोह से है। दिल्ली और हरियाणा में इनके साथी भी पकड़े जा चुके है।

You missed