शिमला : आज ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के लिए एनपीएस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। हजारों की संख्या में एनपीएस कर्मचारी आज शिमला में एकत्रित हो गए हैं और ओपीएस बहाली के लिए नारे लगा रहे हैं। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि अगर ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल नहीं होती है, तो अगली रणनीति को तैयार किया जाएगी।
प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों का रास्ता भी अब डायवर्ट कर दिया गया है और अब वह बालूगंज से होते हुए जा रहे हैं। साथ ही कई कर्मचारी टूटीकंडी में भी भारी संख्या में जुटे हुए हैं, जिनका बालूगंज में इंतजार भी किया जा रहा है। कर्मचारियों ने हाथों में पेंशन अधिकार रैली का बैनर पकड़ लगातार आगे की ओर बढ़ते जा रहे हैं। आपको बता दें कि जयराम सरकार ने ओपीएस बहाली को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
