शिमला। जिला में एक व्यक्ति साथ ऑनलाइन ठगी हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राकेश कुमार को एक व्यक्ति ने उक्त मोबाइल नम्बर से व्हाट्सएप्प के माध्यम से कुछ मशीनें व अन्य सामान दिखाया तथा उन्हें खरीदने के लिए राशि एकाउंट में जमा करवाने को कहा। राकेश कुमार भी उस व्यक्ति के झांसे में आ गए व 1 लाख 80000 रुपए जमा करवा दिए।

राकेश कुमार के पास उस व्यक्ति का फ़ोन नंबर के अलावा कुछ भी पता नहीं था। कुछ दिन इंतजार करने के बाद भी जब नहीं समान आया और ना ही मोबाइल फोन पर उससे सम्पर्क हो पाया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। सन्देह होने पर राकेश ने ढली थाना में एफआईआर दर्ज की है। हैड कांस्टेबल रविन्द्र मामले की जांच कर रहे हैं।

You missed