शिमला : हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर जहा उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं वहीं राष्ट्रीय स्तर के नेता भी प्रचार करने पहुंच रहे हैं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शनिवार को शिमला के माल रोड लोअर बाजार में कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनारथा के समर्थन में प्रचार करने पहुंच गई इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की साथ ही उन्होंने भाजपा पर इस दौरान जमकर निशाना साधा

उन्होंने स्मार्ट सिटी को सीमेंटेड और लोहे की सिटी करार दिया साथ ही शहर में बनाए गए ओवरब्रिज को नशे का अड्डा बताया उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पिछले 15 सालों से भाजपा के विधायक है लेकिन शहर में लोग मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है। शहरवासियों को समय पर पानी मिलता है और ना ही यहां पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल पाया है।

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत जो काम करवाए जा रहे हैं उसे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है यही नहीं यह सरकार ने एनजीटी को शिमला डेवेलपमेंट प्लान भेजा है लेकिन एनजीटी ने उस पर रोक लगा देती है। उन्होंने कहा कि इस बार शहर की जनता कांग्रेस के साथ है और मन बना चुकी है कि इस सरकार को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंकना है और शिमला शहरी से इस बार हरीश जनारथा जीत दर्ज करेंगे। शहर में कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है और हरीश जनारथा के साथ प्रचार में जुटे हैं।

You missed