शिमला : शिमला शहर में बारिश के बाद अब भूस्खलन होने की घटनाएं शुरू हो गई हैं।वीरवार सुबह में HRTC वर्कशॉप के पास भूस्खलन हुआ जिसमें एक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है कुछ गाड़ियां यहां और भी खड़ी थीं लेकिन खतरे को देखते हुए देर रात को उन्हें यहां से हटा दिया गया था। लेकिन इस गाड़ी के मालिक से संपर्क न होने के चलते इसे नहीं हटाया गया और भूस्खलन की चपेट में आ गई। इसके साथ ही अब एचआरटीसी की वर्कशॉप भी खतरे की जद में है।भूस्खलन होने से एचआरटीसी की वर्कशॉप को भी खतरा हो गया है। सड़क पर भी काफी मलबा आ चुका है जिससे यातायात भी एक तरफ से चलाया जा रहा है। बता दें बीते दिन जहां ढली टनल के पास भूस्खलन होने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई थी जबकि दो घायल हुए थे।
