शिमला : मंगलवार को हुई शिमला के कोटशेरा कॉलेज में छात्र संगठनों के बीच खूनी संघर्ष के बाद कॉलेज परिसर अब पुलिस छावनी में तबदील नज़र आ रहा है. जगह-जगह पर पुलिस के जवान छात्रों की चेकिंग कर रहे हैं. तो वही इसके अलावा बिना चेकिंग और आई कार्ड किसी भी विद्यार्थी को कॉलेज परिसर में एंट्री नहीं दी जा रही है. कॉलेज कैंटीन में मंगलवार को मारपीट करने वाले सभी छात्रों को कॉलेज प्रशासन ने निलंबित कर दिया है. मारपीट में शामिल छात्रों के अभिभावकों को 12 सितंबर तक कॉलेज किया गया है.

कोटशेरा कॉलेज की प्रधानाचार्य अनुपमा गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 9:45 पर छात्र संगठन आपस में भिड़ गए. इसमें SFI छात्र संगठन से जुड़े कुछ छात्र हाथ में रॉड लेकर आए और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी मारपीट में शामिल सभी छात्रों को निलंबित कर दिया गया है और डिसिप्लिन कमेटी छात्रों पर कार्रवाई कर रही है. इसके अलावा भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है.

You missed