नालागढ़| सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने कहा कि प्रदेश सहित हलके में कांग्रेस को समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, बावा ने कहा कि जनता विकास के लिए कांग्रेस को वोट करने का मन बना चुकी है, इसका नजारा चुनाव प्रचार के दौरान उमड़ रही भीड़ तो दे ही रही है वहंी दूसरे दलों से बड़े नेताओं के कांग्रेस का दामन थामने से भी बखूबी मिल रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी के चार पदाधिकारियों को समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल करवाया। हरदीप बावा ने कहा कि नालागढ़ में लगातार कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा हैं और लोग विकास के लिए कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हलके में आम आदमी पार्टी सहित भाजपा छोड़ कई लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। बता दें कि सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हुसन ठाकुर की अध्यक्षता में आप पार्टी ब्लॉक नालागढ़ के युवा अध्यक्ष सिकंदर खान, आप से टिकट के दावेदार रहे पंजैहरा से राधेश्याम, संगठन मंत्री नजीर मोहम्मद व राजू खान ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। कांग्रेस में शमिल होने वाले नेताओं ने बताया कि उन्होंने आप पार्टी को नालागढ़ में खड़ा करने के लिए दिन रात मेहनत की, लेकिन पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया जिसका न कोई जनाधार है न ही हलके विकास के लिए कोई विजन।
उन्होंने कहा कि हरदीप बावा ने नालागढ़ के विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी,हरदीप बावा ने नालागढ़ क्षेत्र में के विकास के लिए प्राथमिकता से काम किया है, चाहें बात ट्रक आपरेटरों के लिए आरटीओ कार्यालय खोलने की हो, पंजैहरा में उप तहसील, रामशहर को तहसील व कालेज की सौगात देने की हो यह सब हरदीप बावा की विकासात्मक सोच व प्रयासों की देन है।
