शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले चार नेताओं ने भाजपा में घर वापसी की है। पूर्व सीपीएस व हमीरपुर से विधायक उर्मिल ठाकुर, जुब्बल कोटखाई से चेतन बरागटा, धर्मशाला से राकेश चौधरी और जिला परिषद शाहपुर जोगिंदर पंकू भाजपा में शामिल हुए हैं। कांगड़ा से आम आदमी पार्टी में गए निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि इनके शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिलेगी और हम आक्रामक तरीके से चुनाव की ओर बढ़ेंगे। इन सभी नेताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, राकेश जम्वाल और त्रिलोक कपूर की उपस्तिथि में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

You missed