सोलन : हिमाचल के सोलन की ग्राम पंचायत चेवा में रोटरी क्लब व इन्नर व्हील क्लब ने पौधारोपण किया। इस दौरान 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में DFO श्रेष्ठा नंद ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। क्लब के प्रधान अनिल चौहान ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें छाया और फल-फूल देते हैं, बल्कि हमें ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। हमारे आसपास जितने ज्यादा पेड़ होंगे, वातावरण उतनी ही शुद्ध होगा। हरेक व्यक्ति को अपने कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए।

रोटरी-इन्नरव्हील क्लब ने किया पौधारोपण:चेवा पंचायत में विभिन्न प्रकार के 100 पौधे लगाए; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सोलन14 घंटे पहले
रोटरी-इन्नरव्हील क्लब के सदस्य पौधे लगाते हुए। - Dainik Bhaskar
रोटरी-इन्नरव्हील क्लब के सदस्य पौधे लगाते हुए।

हिमाचल के सोलन की ग्राम पंचायत चेवा में रोटरी क्लब व इन्नर व्हील क्लब ने पौधारोपण किया। इस दौरान 100 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में DFO श्रेष्ठा नंद ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लिया। क्लब के प्रधान अनिल चौहान ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल हमें छाया और फल-फूल देते हैं, बल्कि हमें ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। हमारे आसपास जितने ज्यादा पेड़ होंगे, वातावरण उतनी ही शुद्ध होगा। हरेक व्यक्ति को अपने कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए।

इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन तीर्थ राम ठाकुर ने कहा कि समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही है। धर्मशास्त्रों में पौधरोपण को पुण्य दायी कार्य बताया गया है । इसका कारण यह है कि वृक्ष धरती पर जीवन के लिए बहुत आवश्यक हैं। सब लोगों को पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। लोगों को वन-महोत्सव और पौधारोपण के अभियान में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। इस दौरान रोटरी सोलन के सदस्यों ने बान, देवदार, पीपल, नींबू और अमरूद के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

DFO श्रेष्ठा नंद ने पार्क में पौधारोपण कर इसका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके, इसके लिए सबको पौधे लगाने चाहिए और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बिना पेड़ पौधों के जीवन की कल्पना संभव नहीं है।

You missed