सिरमौर जिला के सतौन-रेणुकाजी सड़क पर रविवार रात को टिक्कर खड्ड के पास मलबे की चपेट में आने से पर्यटकों की एक गाड़ी खड्ड में बह गई। गाड़ी में सवार लोगों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। मिली जानकारी के मुताबिक सतौन-श्री रेणुका जी सड़क पर टिक्कर खड्ड के पास हल्की सी बारिश होने पर भी पहाड़ी से भारी मात्रा में पानी के साथ मलबा आ जाता है। जिससे सड़क पार करना जोखिम भरा हो जाता है।

देर रात को हुई मूसलाधार बारिश से खड्ड में दलदल आ गया। इसी दौरान रेणुकाजी की तरफ से एक गाड़ी में पर्यटक आ रहे थे तथा उन्हें दलदल का अंदाजा नहीं लगा और वह गाड़ी को पार करने लगे। इस दौरान गाड़ी दलदल में फंस गई, वह नदी की तरह बहने लग गई। गाड़ी में सवार लोगों ने आनन-फानन में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

You missed