नारकंडा। शिमला जिला के कुमारसैन उप मंडल की पंचायत जदून के गांव दवाला में हिमाचल के बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां पर बिजली ट्रांसफार्मर लगने के एक साल के ही अंदर गिर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में हुई बर्फ़बारी के चलते यह ट्रांसफार्म पालो सहित गिर गया।क्षेत्र के विधायक राकेश सिंघा ने इस मामले को बहुत ही गंभीर मामला बताते हुए अपनी फ़ेसबुक आईडी पर बिजली विभाग को इस बारे में मुबारक दी है।

You missed