ऊना : पुलिस थाना अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहड़ा में एक रिहायशी मकान को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आगजनी में पीड़ित परिवार का करीब 10 लाख की सम्पति का नुकसान आंका जा रहा है। अभी तक आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अम्ब के तहत गोंदपुर बनेहडा में जसबीर सिंह के रिहायशी मकान में एक कमरे में अचानक ही आग लग गईं।

आगजनी में जसबीर का ऐसी, लेपटॉप व स्टेशनरी व जिम का सामान सहित अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार का करीब दस लाख के समान के नुकसान आंकलन किया जा रहा है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे है।

You missed