सोलन : सोलन शहर में आज गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई शिल्ली रोड से होते हुए ये यात्रा सोलन के मॉल रोड और कोटलानाला तक निकली गई, वहीं इस यात्रा में सोलन शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस शोभायात्रा में विशेष रूप से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य तरसेम भारती मौजूद रहे इस दौरान राम मेमोरीयल सोसाइटी के सदस्यों ने इस शोभायात्रा में भाग लिया मीडिया को जानकारी देते हुए राम मेमोरियल सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि 5 सितंबर को उनके द्वारा गणपति स्थापना की गई थी वहीं आज इनका विसर्जन गिरी नदी में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से वे शहर के शिल्ली रोड पर गणेश मूर्ति स्थापना करते आए हैं। इस बार भी उन्होंने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर गणेश उत्सव मनाया है। वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारती ने भी लोगों को गणेश उत्सव की बधाई देते हुए लोगों के स्वस्थ जीवन की कामना की।

You missed