शिमला। जिला के रामपुर से जिला परिषद सदस्य कविता कॉन्टू का शव शिमला के समरहिल जंगल में पेड़ से फंदे में लटका मिला है। जानकारी के अनुसार कविता का शव समहरहिल सांगटी के जंगलों में तुपट्टे से फांसी लगा हुआ मिला है। कविता की उम्र करीब 28 वर्ष है।

पुलिस मौके पर मौजूद है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ये आत्महत्या है या हत्या अभी पता नही चल पाया है।

You missed