सोलन।राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स प्रतियोगिता के लिए नौणी यूनिवर्सिटी परिसर का खेल मैदान सजने लगा है। मास्टर्स गेम्स की टेक्नीकल टीम 18 नवंबर से खेल मैदान को तैयार करने के लिए जुट गई है। टेक्नीकल टीम में जिला युवा एवं खेल विभाग की एथलेटिक्स कोच ज्योति पठानिया, डीपीई हेम कुमार शर्मा, केवल राम, मोहन लाल, संतोष कुमार, मनोहर, रजनीश कौशिक के अलावा नौणी यूनिवर्सिटी के खेल अधिकारी चंद्रमोहन ने खेल मैदान को तैयार किया। इस मौके पर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रेस सचिव मनोज कुमार, बक्शीचंद जसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
डीसी सोलन होंगी ओपनिंग सेरेमनी की चीफ गेस्ट
मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि नौणी यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में 20 व 21 नवंबर को होगी। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के करीब 300 महिला व पुरूष खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी ओपनिंग सेरेमनी की चीफ गेस्ट होंगी, जबकि 21 को क्लोजिंग सेरेमनी में नौणी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. परविंद्र कौशल मुख्यातिथि होंगे।
ये गेम्स होगी नौणी में….
विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में बैडमिंटन (पुरूष व महिला वर्ग), फुटबॉल (7 ए साइड पुरूष वर्ग), टेबल टेनिस, वेट लीफिटंग (पुरूष वर्ग), वॉलीबॉल (पुरूष व महिला वर्ग), एथलेटिक्स (पुरूष व महिला वर्ग), हॉकी 7 ए साइड (पुरूष व महिला वर्ग), हैंडबॉल (पुरूष व महिला वर्ग), बास्केटवॉल (पुरूष व महिला वर्ग) व कबड्डी (पुरूष व महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन सोलन के प्रधान हेमकुमार शर्मा (शम्मी) ने सभी से आग्रह किया है कि इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग लें। उन्होंने कहा कि यहां कुशल तकनीकी एक्सपर्ट की देखरेख में यह प्रतियोगिताएं हो रही है।

You missed