Spread the love
शिमला। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश की राज्यसभा की एक सीट के लिए इंदु गोस्वामी के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

राज्यसभा में भाजपा नेता शांता कुमार का कार्यकाल पूरा होने के बाद विप्लव ठाकुर को 10 अप्रैल, 2014 से लेकर 19 अप्रैल, 2020 तक राज्यसभा के लिए चुना गया। अब विप्लव का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही नए राज्यसभा सदस्य का चुनाव किया जाएगा।

You missed