162.55 लाख रुपये से बनने वाले नगाली से चेवा सम्पर्क मार्ग का डॉ. सैजल ने किया शिलान्यास
सोलन : ज़िला सोलन में आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवा में खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्टेज प्रदर्शन बच्चों के सर्वागिंण विकास के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल बच्चों को शारीरिक रूप से सुदृढ़ बनाते है वहीं मानसिक रूप से स्वस्थ भी बनाता है। उन्होंने क्रीड़ा संघ सोलन को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।







इससे पूर्व डॉ. राजीव सैजल ने कसौली में 162.55 लाख रुपये की अनुमानित लागत से सम्पर्क मार्ग नगाली से चेवा का शिलान्यास किया। उन्होंने सम्पर्क मार्ग के लिए अतिरिक्त 03 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केे प्रागंण के निर्माण के लिए 03 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
डॉ. सैजल ने खेलकूद तथा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागिता को सम्मानित किया तथा बच्चों को भविष्य में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
ज़िला भाजपा उपाध्यक्ष हीरानंद शर्मा, कृषि उपज विपणन बोर्ड सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, भाजपा अध्यक्ष कसौली कपूर सिंह वर्मा, ज़िला सचिव भाजपा संजय ठाकुर, पंचायती समिति की सदस्य किरण, ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कुमार, उप प्रधान ग्राम पंचायत चेवा संजय बसंल, लीला दत्त शर्मा, अध्यक्ष क्रीडा संघ सोलन भगत राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
