सोलन : हिमाचल के सोलन में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में युवा खेल समिति ने आज सोलन में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा को भाजपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ राजेश कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान करीब 150 के करीब युवाओं ने तिरंगे झंडे को साथ लेकर बाइक से पूरे शहर का चक्कर लगाया।
यात्रा सोलन के रेस्ट हाउस से शुरू होकर मॉल रोड़ होते हुए सपरून चौक से नए बस स्टैंड, चंबाघाट होते हुए वापिस पहुंची। इसके बाद रैली शामती और वहां से वापिस ठोडो ग्राउंड में कार्यक्रम का समापन हुआ। युवा खेल समिति सोलन के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने कहा कि तिरंगे झंडे के प्रति सम्मान दिखाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है। देश में पिछले 75 साल में बड़ी उन्नति की है। इसी को दर्शाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
वहीँ डॉ राजेश कश्यप ने कहा कि इस यात्रा का मकसद ये है कि तिरंगे की आन बान शान को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। तिरंगे की अहमियत को आमजन तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज देश का युवा जहां भी कार्य करें, वहां वे तिरंगा फहराए इसी संदेश को लेकर इस तरह की तिरंगा यात्राएं चलाई जा रही है। वहीँ इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, रविंद्र परिहार, कुमारी शीला, नंद राम कश्यप, अभिषेक ठाकुर, मुकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
