Spread the love

शिमला. हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हिमाचल में 2 से 4 सितम्बर तक भारी बारिश की येलो वार्निंग जारी की गई है. इसका असर प्रदेश के मध्यपर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में ज़्यादा देखने को मिलेगा.धुंध के चलते विसिविलिटी कम होगी और बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हो सकते हैं. पेड़ गिरने ओर लैंड स्लाइड जैसी घटनाएं हो सकती हैं. ऐसे में प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश जारी किए गए हैं. मार्ग अवरुद्ध न हों, उसके लिए मशीनरी को तैयार रखने को कहा गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, 2 सितम्बर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन के लिए येलो वार्निग जारी की है. तीन सितम्बर को इसका असर ज़्यादा देखने को मिलेगा और बिलासपुर, हमीरपुर, चम्बा, कांगड़ा, मंडी और सोलन में बारिश की संभावना है. चार सितम्बर को येलो अलर्ट का असर कुछ कम हो जाएगा और हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश के आसार हैं.

तीन दिन तक प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी. लगातार बारिश से हिमाचल में तापमान भी कम होगा.मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में सूबे में सामान्य से एक प्रतिशत ज़्यादा बारिश हुई है. अगस्त में प्रदेश में औसतन 263.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है. सबसे ज़्यादा बिलासपुर में 427.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है. यह सामान्य से 57 प्रतिशत ज़्यादा है.

You missed