मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के दफ़्तर में एक धमाका हुआ है. ये धमाका सोमवार शाम 7.30 बजे हुआ है. जिसका असर इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए. वहीं इस धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई. मौके पर एसएसपी आईजी ने पहुंचकर जरुरी जांच भी शुरू कर दी है. इसके अलावा पंजाब में हाई अलर्ट भी जारी कर दिया गया है.

पंजाब खुफिया कार्यालय की तीसरी मंजिल पर विस्फोट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड इमारत की तीसरी मंजिल पर फेंका गया. धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. धमाके के बाद बिल्डिंग के शीशे टूट गए. इस घटना के बाद मौके पर एनआईए की टीम भेजी गई है.

विस्फोट के बाद पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि मोहाली में खुफिया मुख्यालय में विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई. अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारे पुलिस बल पर यह हमला बेहद चिंताजनक है

धमाके से टूटे बिल्डिंग के शीशे
L

RPG हमले की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि यह हमला RPG से हुआ है. RPG यानी कि रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड. तस्वीर में टूटी हुई ग्रेनेड की तस्वीर देखी जा सकती है. लेकिन दूसरी तरफ पंजाब पुलिस ने इसे आतंकी घटना के तौर पर पुष्टि नहीं की है. पंजाब पुलिस का कहना है कि यह एक छोटा धमाका था. एसपी के मुताबिक ब्लास्ट बाहर से हुआ है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक सीएम भगवंत मान ने भी मोहाली धमाके पर रिपोर्ट तलब की है.

मौके पर मिली रॉकेटनुमा चीज़

मोहाली ब्लास्ट में बड़ी जानकारी सामने आई है. सूत्रों की मानें तो एक कार से दो संदिग्ध लोग आते देखे गए हैं. इन लोगों ने करीब 80 मीटर दूर से गोली चलाई है. हालांकि, ये टारगेटेड नहीं था, बल्कि रैंडम फायर किया गया था. इंटेलिजेंस के अधिकारी और जांच टीम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन टावरों की जांच कर रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि रॉकेट लॉन्चर ड्रोन के जरिए आया होगा. पंजाब में पिछले कुछ महीनों में ड्रोन ड्रॉपिंग के मामले बढ़ गए हैं.

 

You missed