शिमला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शिमला में केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी देश भर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे। कार्यक्रम में कुछ लाभार्थी शिमला में मौजूद रहेंगे, तो वहीं शेष वर्चुअल रूप से इसमें शामिल होंगे। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से भी पूरी तैयारी की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त
गरीब कल्याण सम्मेलन में पीएम मोदी देश भर की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे।
आज शिमला दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गरीब कल्याण सम्मेलन में भाग लेने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत वित्तीय लाभ की 11वीं किस्त जारी करने के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का दौरा करेंगे।
