शिमला :  शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज मंगलवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने दोपहर बाद हल्की वर्षा की संभावना जताई है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं है। कुफरी डाप्लर मौसम रडार के आधार पर मंगलवार को रिज पर अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। देर शाम सात बजे से रात नौ बजे तक अधिक वर्षा की संभावना है।

सोमवार को कई स्थानों पर तेज हवा चलने के साथ वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा मंडी में 22 मिलीमीटर, डलहौजी में 14, कुल्लू-भुंतर में सात, सुंदरनगर में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। शिमला के आसपास धुंध भी छाई रही। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट चंबा में 5.7, हमीरपुर में 3.7 डिग्री सेल्सियस आई।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 17.8, 27.1
  • सुंदरनगर, 17.9, 34.4
  • भुंतर, 16.2, 34.4
  • कल्पा, 9.6, 23.0
  • धर्मशाला, 22.2, 32.0
  • ऊना, 23.4, 38.6
  • नाहन, 23.9, 33.2
  • केलंग, 5.2, 18.4
  • सोलन, 18.5, 33.0

You missed