मेकअप आपको खूबसूरत दिखने में मदद करता है। इसकी मदद से खूबसूरती को और ज्यादा संवारा जा सकता है। हालांकि कुछ महिलाओं को मेकअप के दौरान कई परेशानियां होती है, जैसे कई लोगों की आंखों से पानी आता है। अगर आई मेकअप के दौरान आपकी आंखों से भी आंसू आते हैं तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1) मेकअप ब्रश को साफ रखें

मेकअप ब्रश को इस्तेमाल करने के बाद उसे यू ही न रखें, इसे अच्छे से साफ करें । ब्रश को आप शैंपू से साफ करें। इसके लिए आप बेबी शैंपू का इस्तेमाल कर सकती हैं। खराब ब्रश से बार-बार मेकअप करने से भी आंखों से पानी आता है।

2)मेकअप प्राइमर का करें इस्तेमाल

फेस पर मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से वॉश करें और फिर प्राइमर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आंखे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से बची रहती हैं।

3) लोअर लैश पर न लगाएं

अक्सर महिलाएं जब लोअर लैश पर लाइनर लगाती हैं, तब आंखों से पानी आता है। ऐसे में आप लोअर लैश पर लाइनर लगाने से बचें। इसके लिए आप काजल का इस्तेमाल करें।

4) ऊपर की तरफ फूंक

अगर आंखों से पानी आना शुरू हो रहा है तो आप इस हैक को अपना सकती हैं। जब पानी आए तो आप ऊपर की तरफ देखते हुए फूंक मारे। ये हैक आपके काम आ सकती है।

5) चेहरे की पॉजिशन

मेकअप के दौरान हर चीज का महत्तव है। अगर आप आंखों का मेकअप कर रहे हैं तो अपनी आंख ज्यादा ब्लिंक होती हैं। ऐसे में पानी आने के चांस होते हैं। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो आप चेहरे को थोड़ा उठाकर मेकअप करें। ऐसा करने से आंखें कम ब्लिंक करती हैं।

You missed