सोलन।विकास खण्ड कुनिहार के अंतर्गत अम्बुजा आईटीआई दाड़लाघाट में उद्योग विभग हिमाचल सरकार दुआरा चलाई जा रही मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।इस शिविर में प्रशिक्षुओं के साथ साथ दाड़लाघाट के ऑटो रिपेयर उद्योग से जुड़े दुकानदारों ने शिरकत की।।उद्योग विभाग के प्रसार अधिकारी अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के विषय मे विस्तृत जानकारी देते हुए उपस्थित लोगों को बढ़ चढ़ कर इस परियोजना का लाभ उठाने के लिए आहवान किया।इस अवसर पर अम्बुजा आईटीआई के प्रिंसिपल राजेश शर्मा ने प्रशिक्षुओं से रोजगार सृजन में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर व्याख्यान दिया।दीगर रहे कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अंतर्गत महिलाओं को उद्योग स्थापित करने के लिए 25 से 35 प्रतिशत तक के अनुदान का प्रावधान है और हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के प्रचार प्रसार के लिए मुहिम चला रखी है।
