शिमला : हिमाचल की मौजूदा जयराम सरकार का आज आखिरी विधानसभा सत्र है। तीन दिन चले मानसून सत्र में विपक्ष ने दो बार सदन से वॉकआउट किया और कई बार सत्तापक्ष और विपक्ष में तीखी नोक-झोंक देखने को मिली। आज भी प्रश्नकाल के दौरान सदन में तपिश देखने को मिल सकती है। ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। ठियोग से माकपा विाधायक राकेश सिंघा, सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल और विनय कुमार ने सदन में OPS को लेकर सवाल पूछ रखा है। इस पर सदन के भीतर तकरार होने की उम्मीद है।

वहीं सदन के बाहर आज हजारों कर्मचारी इसी मुद्दे को लेकर विधानसभा का घेराव करने वाले है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारी आज ओल्ड पेंशन की बहाली की मांग को लेकर शिमला पहुंच रहे है। राज्य सरकार ने इस मुद्दे के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर रखी है लेकिन केंद्र सरकार की अनुमति के बगैर OPS बहाल करने की कम ही उम्मीद है।इसी तरह आज उद्योग विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, स्वास्थ्य, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और सड़कों के रखरखाव से जुड़े सवाल सदन में गूंज सकते हैं। प्रश्नकाल के बाद नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव कसोल से चंबा की युवती लापता विषय पर चर्चा होगी।

You missed