ठियोग। श्री डोम देवता मातली कि धवाला यात्रा आज संपन्न हो गई श्री डोम देवता मातली दिसंबर माह से अपनी धवाला यात्रा पर थे जो कि कोटखाई क्षेत्र के ब्रामु, महासू, सेंज, लेलु पुल, धार होते हुए डुलु भलेना, खनऊ, नमाना होते हुए डोम देवता की यह यात्रा आज मातली में संपन्न हो गई। शनिवार को श्री डोम देवता मातली ने नमाना गांव में बने काली माता के चबूतरे की प्रतिष्ठा में भाग लिया इस अवसर पर माता काली कोट भी विराजमान थी।
माता काली कोट एवं डोम देवता मातली का प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त हुआ और जैसे ही शनिवार को मां काली नमाना गांव से विदा हुई उसी समय जमकर बारिश हुई अर्थात नमाना गांव के चबूतरे की प्रतिष्ठा में मेघराज ने भी भाग लिया। डोम देवता मातली के कारदार मोहन सिंह ठाकुर का कहना है कि यह धवाला यात्रा उन गांव में की जाती है जहां पर डोम महाराज के क्लाने वास करते हैं। उन्होंने कहाँ कि डोम देवता जी का आज अपने मंदिर मातली में प्रवास होगा और देवता जी यात्रा में जहां पर भी जाते है वहां पर साल मे होने वाली फसल होने और सुख समृद्धि के लिए अपने अनुयायिओं को आशीर्वाद देते हैं।
