पांवटा साहिब| जिला के उपमंडल में एक महिला को मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोपित ने पीड़ित महिला को घटना के बारे में किसी को भी जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि यह पेशे से ग्रहणी है, इसके पास 3 बच्चे है। इसका पति दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।27 नवंबर को इसके पति बांगरण मे काम पर थे तथा इसने अपने पति से मिलने बांगरण जाना था। क्योंकि इसके पति का पिछले कल चालान हुआ था। उनके पास पैसे नहीं थे, तो यह आपने घर से पैसे लेकर शाम को घर से बांगरण के लिये निकली। तो इसे रास्ते मे इसके गांव का रहने वाला आरोपी किशोर आपनी मोटर साईकल पर मिला।

किशोर ने इससे पूछा की कहां जा रही हो, तो इसने उसे सारी बात बताई। उसने मुझे कहा कि वह भी आपने किसी काम से बांगरण जा रहा और उसने इसे अपने मोटर साईकल पर लिफ्ट दी। इसके बाद वह इसे पुरुवाला में जंगल वाले रास्ते पर ले गया। फिर समय करीब 5.50 बजे शाम इसके साथ जंगल ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही इसे कहां कि अगर तूने किसी को इस बारे में बताया तो तुझे जान से मार दूंगा। पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने कहां की पुलिस टीम जल्द ही दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लेगी।

You missed