Spread the love

बिलासपुर/सीमा राव : राजकीय महाविद्यालय जुखाला की एनएसएस इकाई ने महाविद्यालय में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जो कि 2 से 3 अक्टूबर तक चलाया गया I इस शिविर में 72 स्वयंसेवकों ने भाग लिया I यह शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुदामा राम जी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ I
इस शिविर में सभी एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता शपथ ली व महाविद्यालय परिसर में साफ सफाई की तथा नशा मुक्ति के प्रति युवाओं को जागरूक किया गया I इस शिविर के अंतिम पड़ाव पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के प्रति संदेश प्रेषित किया I इस कार्यक्रम में प्रो० राजेश कुमार, प्रो० वीरेंद्र शर्मा, डॉ०कश्मीर, डॉ० राजकुमार ,प्रो० सोनिया राठौर, प्रो० प्रेम, प्रो० राजेंद्र ,प्रो०यशपाल शर्मा, प्रो० राम प्रकाश, डॉ० विनोद कुमार एवं श्री नंदलाल उपस्थित रहेI

You missed