महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर पर विवाद जारी है। बुधवार को इस विवाद पर घमासान होने के पूरे आसार हैं। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान किया है कि अगर चार मार्च को लाउडस्पीकर से अजान की आवाज सुनाई दी तो उससे ज्यादा आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। उधर, औरंगाबाद पुलिस ने राज ठाकरे के खिलाफ दो समुदायों के बीच वैमनस्य पैदा करने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

पुलिस कमिश्नर ले रहे जायजा

लाउडस्पीकर विवाद को देखते हुए मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए विभिन्न थानों का दौरा कर रहे हैं। तस्वीरें धारावी पुलिस स्टेशन की हैं।

राज ठाकरे के घर की सुरक्षा बढ़ी

मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घर के बाहर पुलिस फोर्स मौजूद है।

You missed