सोलन।सोलन के समीपवर्ती गांव दाउंसी स्थित प्राचीन गुरू गोरखनाथ शिव गुफा दाउंसी में 10 जुलाई को महंत के उत्तराधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन प्राचीन गुरू गोरखनथ शिव गुफा दाउंसी के महंत अमृतगिरी जी महाराज अपने शिष्य वृषभान गिरी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करेंगे। दाउंसी निवासी टिक्कम ठाकुर ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगा और 1 बजे से प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। महंत अमृतगिरी जी महाराज ने बताया कि इस आयोजन में संत व स्थानीय भगत भाग लेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि वह भी इस पावन कार्यक्रम में पहुंचकर इसकी शोभा बढ़ाएं।

You missed