शिमला : मल्लिकार्जुन खड़गे 137 पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने शशि थरूर को 6,825 वोट से हराया। 9 बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके खड़गे 1972 में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे। तब से सिर्फ एक बार 2019 का लोकसभा चुनाव हारे। एक मौका ऐसा भी आया, जब उन्होंने अपने दोस्त के लिए CM पद की दावेदारी छोड़ दी।कांग्रेस में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता अध्यक्ष बना है। इससे पहले सोनिया गांधी 1998 से 2017 तक अध्यक्ष रहीं। 2017 से 19 तक ये जिम्मेदारी राहुल गांधी ने संभाली। इसके बाद से सोनिया ही पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष हैं।खड़गे की दावेदारी तय होने के बाद भास्कर ने उनके गांव वरवट्टी से ये ग्राउंड रिपोर्ट की थी। उनके दोस्तों और परिवार से मल्लिकार्जुन खड़गे का पूरा सियासी सफरनामा जाना। ये रिपोर्ट 10 अक्टूबर को पब्लिश हुई थी। अब खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं
