मनाली।कुल्लू जिला के मनाली में शूटआउट हुआ है.शूटआउट में दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि महिला घायल हैं.फिलहाल, एसपी कुल्लू गुरदेव सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं. उन्होंने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिल्ली की महिला मनाली में होटल चलाती थी. उसका पति दिल्ली में रहता है.

शुक्रवार को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने महिला को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया. इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी गन से शूट कर दिया.घटना में पति और महिला के प्रेमी की मौत हो गई है, जबकि महिला घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल, पूरी घटना की जांच की जा रही है.

You missed