मनाली। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची बुधवार को सुबह अचानक घर से गुम हो गई। परिजनों ने बच्ची को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन देर तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इसके बाद पूरे क्षेत्र में मासूम की तलाश शुरू हुई। इस दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। अंधेरा होने पर बच्ची के सियाल नाले में पड़े होने की सूचना मिली। जहां से बच्ची को घर ले आए। कुछ देर बाद बच्ची घर में बेहोश हो गई। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को मनाली अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालात नाजुक होते देख चिकित्सक ने उसे कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिया है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना स्थल के आसपास पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You missed