मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार इलाके में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार टवेरा कार एक बस से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 पुरुष, 4 महिलाएं व दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग अमरावती से अपने घर की ओर लौट रहे थे। कार चला रहे चालक को अचानक झपकी आ गयी और वह कार से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सामने से आर रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर बैतूल कलेक्टर व एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ये हादसा बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार में वीरवार देर रात करीब 2 बजे हुआ जब बस और टवेरा कार की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। बैतूल पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने बताया कि झल्लार इलाके के पास बस नंबर एमपी 48 पी 0193 और टवेरा कार के बीच टक्कर हो गई। कार सवार सभी लोग मजदूर हैं, ये सभी महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव की ओर जा रहे थे।
