मंडी। सूबे में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आज पहले शरद नवरात्र में मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए पहला नामांकन भाजपा प्रत्याशी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने दाखिल किया। उनके साथ इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, गोविंद ठाकुर, विधायक राकेश जंवाल मौजूद रहे। ढोल नगाड़ों के बीच खुशाल ठाकुर ने 11:30 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पहुंचने के बाद अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने से पहले ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने टारना माता मंदिर जाकर माता का आशीर्वाद लिया।
नामांकन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि मैं एक सैनिक हूं। अनुशासन, सत्यनिष्ठा व मेहनत व लग्न से जिस तरह से देश की सेवा की है उसी तरह से लोगों की सेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है, सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास। इसी पर काम करते हुए मैं लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का परा प्रयास करूंगा।उन्होंने मुख्यमंत्री के नारे को दोहराते हुए कहा कि मंडी हमारी थी हमारी है और हमारी ही रहेगी। इसके लिए हम पूरा प्रयास करेंगे तथा विरोधियों को चित कर मंडी में भगवा लहराया जाएगा। उन्होंने पार्टी द्वारा उन पर किए गए विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया है। वहीं नामांकन के साथ ही मंडी शहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारों से गूंज उठा। सेरी मंच पर आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
उन्होंने पार्टी द्वारा उन पर किए गए विश्वास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया है। वहीं नामांकन के साथ ही मंडी शहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारों से गूंज उठा। सेरी मंच पर आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया।
